आखिर क्यों रिश्ते से दूर भागते हैं लोग?
हर व्यक्ति के लिए प्यार का मतलब और उसका अहसास एक जैसा नहीं होता। हम प्यार को किस नजरिए से देखते हैं, यह बहुत हद तक हमारे बचपन, पारिवारिक माहौल और पुराने रिश्तों पर निर्भर करता है।1. बचपन के माहौल का असर
अगर किसी का बचपन सुरक्षित और सहयोगी माहौल में बीता है, तो वह बड़े होकर भी रिश्तों में खुद को सुरक्षित महसूस करता है। वहीं, जिस व्यक्ति ने बचपन में तिरस्कार, आलोचना या मानसिक तनाव झेला हो, उसके लिए सच्चा प्यार अजनबी या डरावना सा लग सकता है। जब किसी को भावनात्मक सुरक्षा नहीं मिलती, तो उसके लिए सही और गलत रिश्ते की पहचान करना काफी मुश्किल हो जाता है।2. जब अतीत का साया वर्तमान पर पड़ता है
मुश्किल दौर और कड़वे अनुभव इंसान के भावनात्मक व्यवहार को पूरी तरह बदल देते हैं। जिस व्यक्ति को बार-बार चोट पहुंची हो या दुर्व्यवहार का सामना करना पड़ा हो, वह मन ही मन यह मान लेता है कि भविष्य में भी उसके साथ ऐसा ही होगा।3. शक करने की आदत
ऐसे लोग सच्चे प्यार पर भी शक करने लगते हैं। वे दूसरों से गहराई से जुड़ने से बचते हैं और खुद को अकेला या आत्मनिर्भर बनाए रखने की कोशिश करते हैं। असल में, ये लोग प्यार को खारिज नहीं कर रहे होते, बल्कि वे खुद को फिर से टूटने और अनजान दर्द से बचाने के लिए अपने चारों ओर एक सुरक्षा दीवार बना लेते हैं।4. नकारात्मक सोच का जन्म
अतीत के कड़वे अनुभव इंसान के मन में नकारात्मकता को जन्म देते हैं। लोग सोचने लगते हैं कि ‘मुझे कोई प्यार नहीं कर सकता’ या ‘अगर मैं किसी पर निर्भर हुआ, तो मुझे फिर से धोखा मिलेगा।’5. उलझन पैदा होना
यह सोच इंसान के अंदर एक अजीब सी उलझन पैदा कर देती है। एक तरफ उसका मन किसी के करीब जाना चाहता है, तो दूसरी तरफ डर उसे दूर भागने पर मजबूर करता है। रिश्तों में सुधार लाने के लिए सबसे पहले अपने इस व्यवहारिक पैटर्न को पहचानना बहुत जरूरी है।इस परिस्थिति से कैसे लड़ें?
नकारात्मकता को दूर करने और परिस्थिति से लड़ने के लिए कुछ उपाय यहां बताए जा रहे हैं-- अपनी नकारात्मक सोच और खुद पर शक करने की आदत को धीरे-धीरे बदलें।
- खुद को और दूसरों को देखने का एक नया, सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाएं।
- सालों से दबाकर रखी गई भावनाओं को बाहर निकलने दें, इससे मन हल्का होता है।
- खुद को स्वीकारना और खुद से प्यार करना सीखें, जिससे रिश्ता सुरक्षित महसूस होने लगेगा।
- अगर यह डर आपके काबू से बाहर लग रहा हो, तो किसी प्रोफेशनल थेरेपिस्ट या काउंसलर की मदद जरूर लें।
The articles, news features, interviews, quotes, and media content displayed on this page are the property of their respective publishers and media houses. All such materials have been sourced from publicly available online platforms where our name, views, or contributions have been referenced, quoted, or featured.
Gateway of Healing / Dr. Chandni Tugnait / Others (as applicable) does not claim ownership over any external media content reproduced or linked here. The purpose of displaying these articles is solely for informational use, record-keeping, and to acknowledge media mentions related to our work.
Full credit for authorship, editorial content, and intellectual property rights belongs to the original publishers, journalists, and media organizations.
If any publisher or rights holder wishes to request modification, updated attribution, or removal of any content featured on this website, they may contact us at info@gatewayofhealing.com, and we will take appropriate action promptly.
Read the Article on Author's webpage - CLICK HERE
