दिल टूटने के बाद यह दिन इतना मुश्किल क्यों लगता है
दिल टूटने के बाद इंसान पहले से ही सवालों और दर्द से घिरा होता है। ऐसे में वैलेंटाइन डे पुराने रिश्ते की याद दिला देता है। क्या था, क्या हो सकता था, और अब क्या नहीं है। सोशल मीडिया इस दर्द को और तेज कर देता है, जहां हर दूसरी तस्वीर प्यार से भरी दिखती है। यह तुलना अपने आप में हीलिंग को रोक सकती है। ऐसा लगने लगता है कि सब आगे बढ़ गए हैं, बस आप ही पीछे छूट गए हैं।अकेले होने का मतलब असफल होना नहीं है
सबसे पहली बात जो समझने की जरूरत है, वह यह है कि वैलेंटाइन डे पर अकेले होना किसी की असफलता नहीं है। यह इस बात का सबूत नहीं कि आप प्यार के लायक नहीं हैं। कई बार यह इस बात का संकेत होता है कि आपने खुद को ऐसे रिश्ते से बाहर निकाला, जो आपको पूरा नहीं कर पा रहा था। अकेलापन हमेशा कमी नहीं होता, कभी-कभी यह खुद से मिलने का मौका होता है।खुद के साथ वही व्यवहार करें, जो किसी अपने से करते हैं
दिल टूटने के बाद इंसान खुद से बहुत सख़्त हो जाता है। खुद को दोष देना, बार-बार वही बातें दोहराना, और सोचना कि काश ऐसा न किया होता। सोलो वैलेंटाइन डे खुद से नरमी सीखने का मौका देता है। अगर आपका कोई दोस्त इस दर्द से गुज़र रहा होता, तो आप उसे समझाते, सहारा देते। वही भाषा आज खुद के लिए इस्तेमाल करना हीलिंग का बड़ा हिस्सा है।प्यार की परिभाषा को बदलने का समय
वैलेंटाइन डे सिर्फ रोमांटिक प्यार का दिन नहीं है। यह उस प्यार का भी दिन हो सकता है, जो आपने अब तक दूसरों को दिया, लेकिन खुद को नहीं दे पाए। अपने शरीर का ध्यान रखना, अच्छा खाना, थोड़ा टहलना, या बस शांति से बैठना भी प्यार हो सकता है। हीलिंग हमेशा बड़ी चीजों से नहीं होती, कभी-कभी छोटे-छोटे ख्याल भी दिल को जोड़ने लगते हैं।यह एक नई शुरुआत हो सकती है
जब आप किसी रिश्ते से बाहर आते हैं, तो आपके अंदर एक खाली जगह बनती है। सोलो वैलेंटाइन डे उस जगह को भरने की जल्दी नहीं करता। वह बस आपको वहां बैठने देता है और कई बार, उसी चुप्पी में आप समझ पाते हैं कि आगे आपको किस तरह का प्यार चाहिए, और किस तरह का नहीं।The articles, news features, interviews, quotes, and media content displayed on this page are the property of their respective publishers and media houses. All such materials have been sourced from publicly available online platforms where our name, views, or contributions have been referenced, quoted, or featured.
Gateway of Healing / Dr. Chandni Tugnait / Others (as applicable) does not claim ownership over any external media content reproduced or linked here. The purpose of displaying these articles is solely for informational use, record-keeping, and to acknowledge media mentions related to our work.
Full credit for authorship, editorial content, and intellectual property rights belongs to the original publishers, journalists, and media organizations.
If any publisher or rights holder wishes to request modification, updated attribution, or removal of any content featured on this website, they may contact us at info@gatewayofhealing.com, and we will take appropriate action promptly.
Read the Article on Author's webpage - CLICK HERE

