डिसप्लेसमेंट क्या है?
यह एक ऐसी स्थिति है, जिसमें इंसान उन लोगों को कुछ नहीं कह पाता है, जिनकी बातों से उसे सच में गुस्सा आता है। फिर वह अपने करीबी लोगों पर गुस्सा निकालता है। यानी हम वहीं गुस्सा निकालते हैं, जहां सबसे सेफ फील करते हैं और खुद को एक्सप्रेस कर सकते हैं, यानी हमारा घर।इसका रिश्ते पर क्या असर पड़ता है?
जब ऐसा रोज का रूटीन बन जाता है, तो पार्टनर के साथ दूरी आने लगती है। वह समझ नहीं पाता कि आप से बात करें या न करें, आपका कब मूड ठीक होगा या नहीं और उसकी बात सुनेंगे या नहीं। ऐसे में वह धीरे-धीरे बात करना बंद कर देता है। बच्चों पर भी इसका असर बहुत गहरा होता है। बच्चे घर का माहौल बहुत तेजी से महसूस करते हैं। जब मां या पापा हमेशा तनाव में रहते हैं या घर का माहौल सही नहीं रहता है, तो बच्चे खुद को असुरक्षित महसूस करने लगते हैं। बच्चे समझ नहीं पाते हैं कि यह ऑफिस की टेंशन की वजह से है। उन्हें बस यही लगता है कि घर पर कुछ सही नहीं चल रहा है।इन टिप्स से रिश्तों में बना रहेगा प्यार
अगर आप भी ऑफिस की वजह से टेंशन में रहते हैं, तो कुछ टिप्स को फॉलो कर सकते हैं ताकि यह टेंशन आपके रिश्तों को न बिगाड़े।ऑफिस और घर के बीच एक मेंटल गैप बनाएं
घर पहुंचकर सबसे पहले 5 मिनट खुद को दें। आराम से बैठें और चुपचाप रहिए। यह छोटा-सा रिचुअल बहुत काम का है। यह आपके दिमाग को धीरे-धीरे ऑफिस मोड से घर मोड में शिफ्ट करता है।पार्टनर से बात करें,चुप न रहें
अगर ऑफिस की कोई टेंशन है या आप परेशान हैं, तो अपने पार्टनर से सबकुछ शेयर करें। इससे मन का बोझ हल्का होता है और पार्टनर को आपका मूड समझने में मदद मिलती है। घर आने के बाद पार्टनर के साथ टहलने की आदत डालें। इससे आपको काफी रिलैक्स फील होगा।The articles, news features, interviews, quotes, and media content displayed on this page are the property of their respective publishers and media houses. All such materials have been sourced from publicly available online platforms where our name, views, or contributions have been referenced, quoted, or featured.
Gateway of Healing / Dr. Chandni Tugnait / Others (as applicable) does not claim ownership over any external media content reproduced or linked here. The purpose of displaying these articles is solely for informational use, record-keeping, and to acknowledge media mentions related to our work.
Full credit for authorship, editorial content, and intellectual property rights belongs to the original publishers, journalists, and media organizations.
If any publisher or rights holder wishes to request modification, updated attribution, or removal of any content featured on this website, they may contact us at info@gatewayofhealing.com, and we will take appropriate action promptly.
Read the Article on Author's webpage - CLICK HERE

