क्या है एक्सेप्टेंस एंड कमिटमेंट थेरेपी (ACT)?
ACT एक तरह की मनोचिकित्सा है। इसका मुख्य मकसद नकारात्मक विचारों और भावनाओं को बदलने के बजाय उनके साथ सही तालमेल बिठाना है। यह थेरेपी दो मुख्य बातों पर काम करती है-- स्वीकार करना (Acceptance): यह समझना कि किसी मुश्किल परिस्थिति में उदासी या गुस्सा महसूस होना बिल्कुल स्वाभाविक है।
- प्रतिबद्धता (Commitment): अपनी प्राथमिकताओं और मूल्यों के आधार पर जीवन में सकारात्मक बदलाव करने का संकल्प लेना।

किन मानसिक समस्याओं में मददगार है यह थेरेपी?
ACT थेरेपी कई तरह की मानसिक समस्याओं और बीमारियों के मैनेजमेंट में असरदार है-- तनाव और अत्यधिक चिंता (Anxiety)
- डिप्रेशन और उदासी
- ईटिंग डिसऑर्डर और ओसीडी (OCD)
- पुराना आघात या पीटीएसडी (PTSD)
- किसी गंभीर या पुरानी बीमारी के कारण होने वाला मानसिक तनाव
ACT कैसे काम करता है?
यह थेरेपी व्यक्ति को मानसिक रूप से मजबूत बनाती है। इसके 6 प्रमुख स्टेप्स हैं-- स्वीकार करना (Acceptance): हर तरह की अच्छी या बुरी भावनाओं को बिना खुद को कोसे स्वीकार करना।
- विचारों से दूरी बनाना (Cognitive Defusion): यह समझना कि विचार केवल मन के ख्याल हैं, कोई अंतिम सच नहीं।
- वर्तमान में जीना (Being Present): भविष्य की बेवजह चिंता छोड़ केवल आज पर ध्यान देना।
- खुद को समझना (Self-as-context): यह महसूस करना कि आपकी पहचान आपके दुखों या विचारों से कहीं बड़ी है।
- अपने मूल्यों को तय करना (Values): यह तय करना कि आपके लिए जीवन में वास्तव में क्या महत्वपूर्ण है।
- लक्ष्य के लिए काम करना (Committed Action): अपने मूल्यों से मेल खाने वाले ठोस कदम उठाना।

ACT थेरेपी से मिलने वाले फायदे
एक्सेप्टेंस एंड कमिटमेंट थेरेपी से आपको कई तरह के फायदे हो सकते हैं-- मानसिक स्पष्टता और शांति मिलती है।
- डिप्रेशन, घबराहट और तनाव के लक्षण कम होते हैं।
- मुश्किल परिस्थितियों में सही फैसले लेने की क्षमता बढ़ती है।
- जीवन की क्वालिटी और काम करने की क्षमता में सुधार होता है।
The articles, news features, interviews, quotes, and media content displayed on this page are the property of their respective publishers and media houses. All such materials have been sourced from publicly available online platforms where our name, views, or contributions have been referenced, quoted, or featured.
Gateway of Healing / Dr. Chandni Tugnait / Others (as applicable) does not claim ownership over any external media content reproduced or linked here. The purpose of displaying these articles is solely for informational use, record-keeping, and to acknowledge media mentions related to our work.
Full credit for authorship, editorial content, and intellectual property rights belongs to the original publishers, journalists, and media organizations.
If any publisher or rights holder wishes to request modification, updated attribution, or removal of any content featured on this website, they may contact us at info@gatewayofhealing.com, and we will take appropriate action promptly.
Read the Article on Author's webpage - CLICK HERE

