अक्सर प्यार की मंज़िल को शादी माना जाता है, लेकिन कई बार लव मैरिज होने का बावजूद पति-पत्नी के बीच अनबन और कड़वाहट शुरू हो जाती है। ऐसे में मन में ये सवाल उठता है कि जो कपल शादी से पहले एक-दूसरे के बिना रहने की सोच भी नहीं सकते थे, उनके बीच आखिर दूरियां क्यों आने लगती हैं? दरअसल, डेटिंग और शादीशुदा जिंदगी के बीच की हकीकत काफी अलग होती है। ऐस में इशके पीछ के कारण के बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि लव मैरिज होने के बाद भी क्यों रिश्तों में दरार आ जाती है? इसके लिए हमने कोच और हीलर, लाइफ अल्केमिस्ट, साइकोथेरेपिस्ट डॉ. चांदनी तुगनैत (Dr. Chandni Tugnait) से भी बात की है। जानते हैं इस लेख के माध्यम से…
शादी के बाद रिश्तों में बदलाव क्यों?
शादी से पहले पार्टनर एक-दूसरे को केवल अपनी सबसे अच्छी साइड दिखाते हैं। शादी के बाद जब रोजमर्रा की जिंदगी शुरू होती है, तो छोटी-छोटी आदतों पर परेशानी होने लगते हैं। जब साथी आपकी हर उम्मीद पर खरा नहीं उतरता, तो उदासी बढ़ने लगती है।
शादी से पहले कपल एक-दूसरे को पूरा समय देते हैं, लेकिन शादी के बाद काम, परिवार और सामाजिक जिम्मेदारियां बढ़ जाती हैं। ऐसे में साथी को लगने लगता है कि अब उसे पहले जैसा प्यार नहीं मिल रहा है, जो धीरे-धीरे कड़वाहट का रूप ले लेता है।
लव रिलेशनशिप में अक्सर पैसों की बात नहीं होती, लेकिन शादी के बाद घर खर्च, बचत और फ्यूचर की प्लानिंग को लेकर बहस शुरू हो जाती है। यदि दोनों के खर्च करने के तरीके अलग हैं, तो यह झगड़े की बड़ी वजह बन जाता है।
कई बार कपल्स को लगता है कि “वह तो मुझे जानती है, उसे बताने की क्या जरूरत है।” यही सोच बातचीत को कम कर देती है। जब मन की बातें साझा नहीं होतीं, तो गलतफहमियां घर करने लगती हैं और चुप्पी रिश्तों को कमजोर कर देती है।
लव मैरिज में अक्सर कपल्स को लगता है कि उन्हें केवल एक-दूसरे के साथ रहना है, लेकिन परिवार की भूमिका बी अहम होती है। ससुराल वालों के साथ तालमेल न बैठ पाना पति-पत्नी के बीच तनाव पैदा कर सकता है।
रिश्ते को कैसे बचाएं?
प्यार को शादी के बाद भी बरकरार रखने के लिए धैर्य और समझदारी बेहद जरूरी है। एक-दूसरे की खामियों को अपनाना और हर टॉपिक पर खुलकर बात करना किसी भी रिश्ते की नींव को मजबूत बनाता है।
The articles, news features, interviews, quotes, and media content displayed on this page are the property of their respective publishers and media houses. All such materials have been sourced from publicly available online platforms where our name, views, or contributions have been referenced, quoted, or featured.
Gateway of Healing / Dr. Chandni Tugnait / Others (as applicable) does not claim ownership over any external media content reproduced or linked here. The purpose of displaying these articles is solely for informational use, record-keeping, and to acknowledge media mentions related to our work.
Full credit for authorship, editorial content, and intellectual property rights belongs to the original publishers, journalists, and media organizations.
If any publisher or rights holder wishes to request modification, updated attribution, or removal of any content featured on this website, they may contact us at
info@gatewayofhealing.com,
and we will take appropriate action promptly.
Read the Article on Author's webpage - CLICK HERE