सालों तक साथ रहने वाले रिश्तों में एक गहरा बदलाव देखने को मिलता है। शुरुआत के दिनों में बाहरी सुंदरता, नई घबराहट और साथ में बाहर जाने का उत्साह आकर्षण का मुख्य कारण होता है। वक्त बीतने के साथ यह बाहरी आकर्षण एक गहरे लगाव और समझ में बदलने लगता है। समय के साथ आप पार्टनर की उन छोटी-छोटी बातों को देखना शुरू करते हैं जो आमतौर पर नजर में नहीं आतीं।

बिना बोले आपकी पसंद की चाय बना देना, हंसी छुपाने की उनकी कोशिश, तनाव भरे दिनों में उनका बर्ताव या फिर सिर्फ आप दोनों के बीच का कोई खास मजाक। बरसों से देखा हुआ वही चेहरा अचानक और भी ज्यादा प्यारा लगने लगता है। यह बदलाव इंसान के रूप-रंग में नहीं, बल्कि उनके प्रति आपके दिल में बसे एहसास में होता है। ऐसे में समय के साथ आकर्षण किन कारणों से बढ़ता है, ये जानना तो बनता है। इसके लिए हमने कोच, हीलर, लाइफ अल्केमिस्ट और साइकोथेरेपिस्ट डॉ. चांदनी तुगनैत (Dr. Chandni Tugnait) से भी बात की है। जानते हैं, इनके बारे में…

क्यों वक्त के साथ बढ़ता है पार्टनर्स के बीच अट्रैक्शन?

बरसों साथ बिताने के बाद भी कपल्स के बीच खिंचाव और गहरा क्यों हो जाता है, इसके पीछे ये खास बातें काम करती हैं-

1. चेहरे से नहीं इंसान से प्यार होना

शुरुआती दौर में ध्यान चेहरे और लुक्स पर रहता है, लेकिन सालों के साथ में आप अपने साथी को हर रूप में देख चुके होते हैं, थके हुए, बीमार, खुश, नींद में या बिना किसी तैयारी के।

  • यह अपनापन आकर्षण को एक नया मतलब देता है।
  • आप उनके हर हाव-भाव को समझने लगते हैं।
  • उनके खुश होने का तरीका या किसी काम में डूब जाना आपको अच्छा लगता है।
  • तब खिंचाव केवल लुक्स से नहीं, बल्कि उनके पूरे व्यक्तित्व से होता है।
 

2. जीवन की चुनौतियों से निपटते देखना

अपने साथी को जिंदगी की मुश्किलों का सामना करते हुए देखना एक अलग ही अहसास देता है। समय के साथ यह खिंचाव आदर और सम्मान से जुड़ जाता है।

  • ऑफिस में अपने हक के लिए बोलना या पारिवारिक उलझनें सुलझाना।
  • आपके खराब दिन में अपनी परेशानियां भूलकर आपके साथ खड़े रहना।
  • जब आप उनके संघर्ष को जानते हैं, तो उनका हर साहसी कदम आपको उनका और दीवाना बना देता है।

3. दोनों की अपनी एक अलग दुनिया होना

लंबे रिश्तों में कपल्स के बीच एक ऐसी दुनिया बन जाती है, जिसमें कोई तीसरा दाखिल नहीं हो सकता।

  • भीड़ में एक-दूसरे को इशारे से समझ लेना।
  • पुराने मजाक या खास नाम जो सिर्फ आप दोनों समझते हैं।
  • बुरे वक्त में एक प्यार भरा मैसेज आना।
  • ये छोटी बातें गहरा भावनात्मक खिंचाव बनाती हैं, जो समय के साथ और मजबूत होता जाता है।
 

4. अलग माहौल में पार्टनर का बदलता रूप

रोज साथ रहने से कई बार हम पार्टनर की मौजूदगी को बहुत सामान्य मान लेते हैं। हम उनकी रोज की दिनचर्या से अच्छी तरह वाकिफ होते हैं।
  • जब आप उन्हें किसी शादी में सज-धजकर जाते देखते हैं।
  • लोगों के बीच आत्मविश्वास से बात करते हुए देखते हैं।
  • अपने किसी पसंदीदा काम में लगे हुए देखते हैं।
  • तब आपको अचानक उनकी पुरानी खूबियों की याद आती है और रिश्ता फिर से तरोताजा हो उठता है।
निष्कर्ष सालों बाद भी पार्टनर्स के बीच का खिंचाव कम नहीं होता, बल्कि उसका रूप बदल जाता है। यह शुरुआत की घबराहट से निकलकर भरोसे, सम्मान और भावनात्मक सुरक्षा के एक बेहद खूबसूरत पड़ाव पर पहुंच जाता है।

The articles, news features, interviews, quotes, and media content displayed on this page are the property of their respective publishers and media houses. All such materials have been sourced from publicly available online platforms where our name, views, or contributions have been referenced, quoted, or featured.

Gateway of Healing / Dr. Chandni Tugnait / Others (as applicable) does not claim ownership over any external media content reproduced or linked here. The purpose of displaying these articles is solely for informational use, record-keeping, and to acknowledge media mentions related to our work.

Full credit for authorship, editorial content, and intellectual property rights belongs to the original publishers, journalists, and media organizations.

If any publisher or rights holder wishes to request modification, updated attribution, or removal of any content featured on this website, they may contact us at info@gatewayofhealing.com, and we will take appropriate action promptly.

Read the Article on Author's webpage - CLICK HERE

    Leave a comment

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share.

    Comments are closed.

    Exit mobile version