शादी केवल कानूनी रिश्ता नहीं होता बल्कि यह दो दिलों का खूबसूरत भावनात्मक रिश्ता है। समय के साथ-साथ भागदौड़ भरी जिंदगी, जिम्मेदारियों का बोझ और काम की व्यस्तता के कारण अक्सर शादीशुदा जिंदगी में वो शुरुआती उत्साह और मिठास कम होने लगती है। कई बार कपल्स को लगता है कि रिश्ते को मजबूत बनाए रखने के लिए बड़े-बड़े सरप्राइज या महंगे गिफ्ट्स की जरूरत होती है, पर ऐसा नहीं हैं। आपका छोटा सा प्यार भरा शब्द और आपकी कही हुई कुछ बातें पार्टनर के दिल को छू सकती हैं। ऐसे में अगर आप अपने शादीशुदा जीवन में खुशहाली और मिठास बरकरार रखना चाहती हैं, तो रोज अपने जीवनसाथी से ये 5 खास बातें कहना शुरू करें। ऐसे में इन बातों के बारे में पता होना जरूरी है। इसके लिए हमने कोच, हीलर, लाइफ अल्केमिस्ट और साइकोथेरेपिस्ट डॉ. चांदनी तुगनैत (Dr. Chandni Tugnait)से भी बात की है। जानते हैं आगे…
शादीशुदा जिंदगी को खुशहाल बनाने के लिए बोलें ये बातें
यदि आप शादी के बाद अपने पार्टनर्स को कुछ बातें बोलती हैं तो प्याद दोगुना हो सकता है। जानते हैं-
1. “शुक्रिया” बोलना न भूलें: बता दें कि कुछ लोग शादी के बाद एक-दूसरे के कामों को टेकन फॉर ग्रांटेड ले लेते हैं। चाहे वो चाय का कप हो या घर का कोई छोटा काम, उनके प्रयासों और कामों के लिए धन्यवाद कहें। ये छोटा सा “थैंक यू” महसूस कराता है कि आप उनके दिए योगदान की कद्र करती हैं।
2. आज आपका दिन कैसा रहा, आप कैसे हैं?: दिनभर के काम के बाद दिल से उनका हालचाल पूछें। “How are you really?” पूछने से पार्टनर को लगता है कि आप उनकी मानसिक और भावनात्मक स्थिति को लेकर चिंतित हैं। उनके दिनभर के स्ट्रेस या खुशियों को बिना किसी फैसले के समझें।
3. मैं आपकी बहुत कद्र करती हूं: रिश्ते में लंबे समय तक टिके रहने के लिए सराहना बेहद जरूरी है। केवल उनके कामों की ही नहीं, बल्कि एक इंसान के तौर पर वे आपके जीवन में जो खुशियां लाते हैं, उसकी तारीफ करें। जब पार्टनर को लगता है कि उनकी कद्र हो रही है, तो उनका जुड़ाव और गहरा होता है।
4. मुझे आप पर गर्व है: हर इंसान अपनी जिंदगी में दूसरों से तारीफ और गर्व महसूस करने की उम्मीद रखता है। उनकी छोटी-छोटी उपलब्धियों पर कहें कि आपको उन पर गर्व है। जब आप अपने पार्टनर पर विश्वास जताती हैं, तो उनका आत्मबल कई गुना बढ़ जाता है।
5. मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं: “आई लव यू” कहना सिर्फ डेटिंग के दिनों तक सीमित नहीं होना चाहिए। शादी के सालों बाद भी रोज इन तीन शब्दों को बोलना रिश्ते की गर्माहट को बनाए रखता है। अपनी दिनचर्या में मुस्कुराकर यह बात कहना आपके रिश्ते को हमेशा तरोताजा रखता है।
क्यों करनी चाहिए प्यार भरी बातें?
प्यार भरी बातें करने से रिश्ते में गर्माहट आती है। इससे अलग और भी फायदे होते हैं-
रोज का पॉजिटिव बातें कपल्स के बीच दूरियों और कड़वाहट को पनपने नहीं देता।
जब आप अपनी भावनाएं खुलकर बताती हैं, तो पार्टनर का भरोसा और लगाव बढ़ता है।
यहां दिए गए लेख से पता चलता है कि एक सफल और खुशहाल शादीशुदा जिंदगी किसी चमत्कार से नहीं, बल्कि दोनों साथियों के लगातार प्रयासों से बनती है। रोज कहे गए प्यार और सम्मान से भरे ये शब्द आपके रिश्ते में कभी फीकापन नहीं आने देंगे।
The articles, news features, interviews, quotes, and media content displayed on this page are the property of their respective publishers and media houses. All such materials have been sourced from publicly available online platforms where our name, views, or contributions have been referenced, quoted, or featured.
Gateway of Healing / Dr. Chandni Tugnait / Others (as applicable) does not claim ownership over any external media content reproduced or linked here. The purpose of displaying these articles is solely for informational use, record-keeping, and to acknowledge media mentions related to our work.
Full credit for authorship, editorial content, and intellectual property rights belongs to the original publishers, journalists, and media organizations.
If any publisher or rights holder wishes to request modification, updated attribution, or removal of any content featured on this website, they may contact us at
info@gatewayofhealing.com,
and we will take appropriate action promptly.