जीवन में दोस्तों का होना बेहद जरूरी है। खासकर एक बेस्ट फ्रेंड का होना। हम अपने बेस्ट फ्रेंड से हर तरीके की बात कर सकते हैं, लेकिन शादी के बाद बेस्ट फ्रेंड को भी कुछ बातें नहीं बतानी चाहिए, वरना आप बाद में पछताते ही रह जाएंगे। हम जाने अनजाने में कुछ ऐसे राज भी बेस्ट फ्रेंड के सामने खोलकर रख देते हैं, जो बाद में हम पर ही भारी पड़ जाते हैं। ऐसे में यदि समय रहते इन बातों का पता लग जाए तो आप ऐसी गलती करने से बच सकते हैं। जानते हैं कोच और हीलर, लाइफ अल्केमिस्ट, साइकोथेरेपिस्ट डॉ. चांदनी तुगनैत (Dr. Chandni Tugnait) के माध्यम से…

लड़ाई से जुड़ी बात

यदि आपकी अपने पति से लड़ाई हो गई है तो ऐसे में आप हर छोटी-छोटी लड़ाई के बारे में अपनी बेस्ट फ्रेंड को न बताएं। इससे न केवल आपकी दोस्त आपको जज कर सकती है बल्कि इससे आपके रिश्ते पर भी असर पड़ सकता है। साथ ही आपकी बेस्ट फ्रेंड को भी लग सकता है कि आप छोटी-छोटी बातों पर रिएक्ट करती हैं।

ससुराल की बातें

ऑफिस में छोटी सी मुलाकात के बाद हम कुछ लोगों को बेस्ट फ्रेंड मान लेते हैं और उनसे घरेलू संबंध बन जाते हैं। ऐसे में हम इनसे कई तरीके की बातें करना शुरू कर देते हैं। ऐसे में वे आगे चलकर आपका फायदा उठा सकते हैं। अपने पति या सुसराल से संबंधित बातें भी अपने दोस्तों के साथ ना शेयर करें।

पैसों से संबंधित बातें

यदि आपके पति से आपकी पैसों को लेकर किसी बात पर लड़ाई हुई है, जिसके कारण आप दोनों के विचार नहीं मिल पा रहे हैं तो इसके बारे में भी अपनी बेस्ट फ्रेंड से बात ना शेयर करें। कभी-कभी एक गलत सुझाव आपके पूरे रिश्ते को खराब कर सकता है।

गिफ्ट या सरप्राइज के बारे में

यदि आपके पति ने आपको कोई अच्छा गिफ्ट दिया है या आपके लिए कुछ स्पेशल किया है तो उसके बारे में भी अपने बेस्ट फ्रेंड को नहीं बताना चाहिए। अगर वह गिफ्ट आपके बेस्ट फ्रेंड को नहीं पसंद आया तो वो उसका मजाक उड़ा सकती है, जो आपको बिल्कुल अच्छा नहीं लगेगा। इससे आपकी दोस्ती पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

एक्सपर्ट की राय

जब हमारी लड़ाई हमारे पति से हो जाती है तो उस वक्त मन दुखी होता है। ऐसे समय में हम यदि कोई गलत कदम उठा लें तो रिश्ता खराब हो सकता है। दोस्त को आपके बारे में तो पता है, लेकिन आपके पति के नेचर के बारे में नहीं पता। ऐसे में खुद अपने रिश्तें को संभालने की कोशिश करें। किसी दूसरे की सलाह न मानें।

The articles, news features, interviews, quotes, and media content displayed on this page are the property of their respective publishers and media houses. All such materials have been sourced from publicly available online platforms where our name, views, or contributions have been referenced, quoted, or featured.

Gateway of Healing / Dr. Chandni Tugnait / Others (as applicable) does not claim ownership over any external media content reproduced or linked here. The purpose of displaying these articles is solely for informational use, record-keeping, and to acknowledge media mentions related to our work.

Full credit for authorship, editorial content, and intellectual property rights belongs to the original publishers, journalists, and media organizations.

If any publisher or rights holder wishes to request modification, updated attribution, or removal of any content featured on this website, they may contact us at info@gatewayofhealing.com, and we will take appropriate action promptly.

Read the Article on Author's webpage - CLICK HERE

    Leave a comment

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share.

    Comments are closed.

    Exit mobile version