बच्चे क्यों करते हैं महंगी चीजों की डिमांड?
जब बच्चा स्कूल में अपने दोस्तों के पास कोई नई चीज या महंगा खिलौना या गेम देखता है, तो उसे लगता है कि वह चीज उसके पास भी होनी चाहिए ताकि वह अपने आप को किसी से कम महसूस न करे।
खिलौनों और गेम्स के कलरफुल एडवरटाइजमेंट बच्चों को मानसिक रूप से यह यकीन दिला देते हैं कि वह चीज उनके लिए जरूरी है।
छोटे बच्चों को लगता है कि एटीएम या कार्ड से पैसा ऐसे ही बिना कुछ किए आ जाता है। उन्हें इसके पीछे की कड़ी मेहनत और बजट का अंदाजा नहीं होता।
बचत की आदत क्यों है जरूरी?
जब बच्चा अपनी पसंदीदा चीज के लिए पैसे जोड़ता है, तो वह न केवल उसकी कीमत को समझता है बल्कि उसके अंदर धैर्य भीआता है। उसे समझ आता है कि हर चीज तुरंत नहीं मिल सकती। साथ ही बचत की आदत से बच्चा यह समझने लगता है कि क्या उसकी जरूरत है और क्या सिर्फ शौक। अच्छी बात ये होती है कि कम उम्र में सीखी गई बचत की आदत उसे बड़े होने पर कर्ज के जाल से बचाती है और उसे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाती है।
खेल-खेल में कैसे सिखाएं पैसे की अहमियत?
बच्चे को एक गुल्लक दें ताकि वह अपने पैसे बढ़ते हुए देख सके। उसे छोटे-छोटे कामों के बदले रिवॉर्ड मनी दें और उसे जमा करने के लिए प्रेरित करें। आप अपने बच्चों को अलग-अलग सिक्कों और नोटों की पहचान कराएं। उनके साथ दुकान-दुकान खेल सकती हैं, जहां वे अपनी चीजों को नकली पैसों से खरीदें और बेचें।The articles, news features, interviews, quotes, and media content displayed on this page are the property of their respective publishers and media houses. All such materials have been sourced from publicly available online platforms where our name, views, or contributions have been referenced, quoted, or featured.
Gateway of Healing / Dr. Chandni Tugnait / Others (as applicable) does not claim ownership over any external media content reproduced or linked here. The purpose of displaying these articles is solely for informational use, record-keeping, and to acknowledge media mentions related to our work.
Full credit for authorship, editorial content, and intellectual property rights belongs to the original publishers, journalists, and media organizations.
If any publisher or rights holder wishes to request modification, updated attribution, or removal of any content featured on this website, they may contact us at info@gatewayofhealing.com, and we will take appropriate action promptly.
Read the Article on Author's webpage - CLICK HERE

