Raksha Bandhan 2023: प्यार और रक्षा के त्योहार राखी का इंतजार भाई-बहन पूरे साल बड़ी बेसब्री से करते हैं। इस साल प्यार भरा यह त्योहार 30 अगस्त और 31 अगस्त को मनाया जा रहा है। रक्षाबंधन के दिन बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उसकी लंबी उम्र की कामना करते हुए भाई से अपने सम्मान और रक्षा करने का वचन मांगती है। इस दिन भाई भी अपनी बहन की सुरक्षा का वादा उससे करता है। लेकिन रक्षाबंधन का यह पवित्र बंधन उन बहनों को खूब सताता है, जिनका कोई भाई नहीं होता है। अगर आपका भी भाई नहीं है, तो आप कुछ खास तरीके अपनाकर राखी का ये त्योहार धूम-धाम से मना सकती हैं। साइकोथेरेपिस्ट, लाइफ कोच, बिजनेस कोच, एनएलपी स्पेशलिस्ट, हीलर, संस्थापक और निदेशक-गेटवे ऑफ हीलिंग की एम.डी डॉ चांदनी तुगनैत से जानते हैं वो बहनें राखी कैसे मनाएं, जिनका कोई भाई नहीं है।

कजिन और मुंह बोले भाई के साथ मनाएं यह पर्व-
अगर आपका कोई भाई नहीं है, तो आप अपने कजिन के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मना सकती हैं। इसके अलावा, अगर ऑफिस या कॉजेल में आपका कोई मुंह बोला भाई है, तो आप उन्हें भी राखी बांध सकती हैं। आप उन कजिन या दोस्तों के साथ रक्षाबंधन मना सकती हैं, जो आपकी सुरक्षा और खुशी के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।

ट्रेडिशनल रीति-रिवाजों को करें फॉलो- 
आप ट्रेडिशनल रीति-रिवाजों को फॉलो करके भी रक्षाबंधन का त्योहार मना सकती हैं। इसके लिए आप भगवान की मूर्ति को राखी बांध सकती हैं। इससे भगवान के प्रति आपका विश्वास बढ़ेगा। साथ ही, भगवान आपकी ताउम्र रक्षा भी करेंगे। इसके अलावा, अगर आपको नेचर से प्यार है, तो आप पौधों या पेड़ को भी राखी बांध सकती हैं। इससे प्रकृति के प्रति आपका प्रेम साफ झलकेगा। कई जगहों पर पेड़-पौधों को रक्षक के रूप में पूजा भी जाता है।

करीबी दोस्तों के साथ करें एन्जॉय- 

भाई नहीं है, तो आप अपने करीबी दोस्तों के साथ भी रक्षाबंधन का त्योहार एन्जॉय कर सकते हैं। इसके लिए आप अपने करीबी दोस्त की कलाई पर राखी बांध सकती हैं। लड़का हो या लड़की, आप किसी भी दोस्त को राखी बांधकर जश्न मना सकती हैं। साथ ही, एक-दूसरे की रक्षा करने का भी वचन लें। इससे आपकी दोस्ती में भाई-बहनों वाला प्यार भी झलकेगा।

बहन के साथ मनाएं राखी का त्योहार-

अगर आपका भाई नहीं है, लेकिन बहन है, तो आप उसके साथ भी रक्षाबंधन का त्योहार मना सकते हैं। आप अपनी बहन के लिए एक सुंदर-सी राखी खरीदकर उसकी कलाई पर बांध सकती हैं। साथ ही, बहन से रक्षा का वचन लें। इससे बहनों के बीच प्यार बढ़ेगा और राखी का त्योहार भी मनाया जा सकेगा।

रील या यू-ट्यूब वीडियो बनाएं-

राखी का त्योहार भारत में मनाया जाता है। कई देश ऐसे हैं, जिन्हें राखी का महत्व पता नहीं है। ऐसे में आप रक्षाबंधन का अर्थ और महत्व समझाने के लिए एक रील या यू-ट्यूब वीडियो बना सकती हैं। इसके जरिए आप लोगों को राखी का संदेश दे सकती हैं। आप रक्षाबंधन की कहानी सुना सकते हैं। इस तरह से आप लोगों को नई जानकारी देकर अपना रक्षाबंधन सेलिब्रेट कर सकती हैं।

खुद की रक्षा करने का वादा करें-
रक्षाबंधन के त्योहार में बहनें, अपने भाई से सम्मान, रक्षा और देखभाल करने का वचन मांगती हैं। लेकिन अगर आपका कोई भाई नहीं है, तो आप खुद के साथ भी रक्षाबंधन मना सकती हैं। आप खुद की कलाई पर राखी बांधकर, खुद को खुद की रक्षा करने का वचन दे सकती हैं। अगर आपने कोई उपलब्धि हासिल की है, उसके साथ खुश होकर राखी का त्योहार मना सकती हैं।

The articles, news features, interviews, quotes, and media content displayed on this page are the property of their respective publishers and media houses. All such materials have been sourced from publicly available online platforms where our name, views, or contributions have been referenced, quoted, or featured.

Gateway of Healing / Dr. Chandni Tugnait / Others (as applicable) does not claim ownership over any external media content reproduced or linked here. The purpose of displaying these articles is solely for informational use, record-keeping, and to acknowledge media mentions related to our work.

Full credit for authorship, editorial content, and intellectual property rights belongs to the original publishers, journalists, and media organizations.

If any publisher or rights holder wishes to request modification, updated attribution, or removal of any content featured on this website, they may contact us at info@gatewayofhealing.com, and we will take appropriate action promptly.

Read the Article on Author's webpage - CLICK HERE

    Leave a comment

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share.

    Comments are closed.

    Exit mobile version