वैलेंटाइन डे आने से कई दिन पहले ही ज्यादातर कपल्स प्लानिंग में लग जाते हैं। कहां जाना है, क्या गिफ्ट देना है, कैसे सेलिब्रेट करना है। लेकिन बहुत कम लोग यह पूछते हैं कि हम इस दिन से क्या उम्मीद कर रहे हैं। यही वह मौका है जहां रिश्तों में गलतफहमियां शुरू होती हैं। कई बार प्यार की कमी नहीं होती, लेकिन उम्मीदों की टक्कर रिश्ते को भारी बना देती है। इसलिए वैलेंटाइन डे से पहले कपल्स के बीच एक ईमानदार बातचीत बहुत जरूरी हो जाती है। गेटवे ऑफ हीलिंग की संस्थापक और मनोचिकित्सक चांदनी तुगनैत कहती हैं कि यह बातचीत रोमांस को खराब करने के लिए नहीं होती, बल्कि उसे हल्का और सच्चा बनाने के लिए होती है। हर किसी के लिए यह एक बातचीत अलग‑अलग हो सकती है, जो व्यक्तियों और उनके रिलेशनशिप पर निर्भर करती है।
वैलेंटाइन डे से पहले पार्टनर से जरूर पूछें ये 5 सवाल
● इस दिन का मतलब दोनों के लिए क्या है: हर इंसान के लिए वैलेंटाइन डे का मतलब अलग हो सकता है। किसी के लिए यह बहुत खास दिन होता है, किसी के लिए बस एक सामान्य दिन। समस्या तब आती है जब एक पार्टनर इसे बहुत बड़ा मानता है और दूसरा हल्के में लेता है। इसलिए यह पूछना जरूरी है कि इस दिन से दोनों क्या उम्मीद कर रहे हैं। जब यह साफ हो जाता है, तो निराशा कम होती है।
● उम्मीदें बोलकर रखना, मन में नहीं: कई बार लोग सोचते हैं कि अगर सामने वाला प्यार करता है, तो उसे अपने आप समझ जाना चाहिए। लेकिन रिश्ते अंदाजों पर नहीं चलते। अगर किसी को गिफ्ट की उम्मीद है, या साथ समय बिताने की, तो उसे साफ बोलना गलत नहीं है। चुप रहकर उम्मीद करना और फिर नाराज होना रिश्ते को थका देता है। बातचीत रिश्ते को आसान बनाती है।
● तुलना की जगह सच्चाई पर बात: वैलेंटाइन डे के आसपास सोशल मीडिया तुलना को बढ़ा देता है। दूसरे कपल्स क्या कर रहे हैं, कहां जा रहे हैं, क्या पोस्ट कर रहे हैं। इस पर बात करना जरूरी है कि क्या यह तुलना रिश्ते पर दबाव डाल रही है। अगर हां, तो उसे पहचानना ही पहला कदम है। हर रिश्ता अलग होता है और हर कपल का प्यार जताने का तरीका भी अलग होता है।
● बजट और एनर्जी की सच्चाई: कभी-कभी एक पार्टनर बहुत बड़ा सेलिब्रेशन चाहता है और दूसरा मानसिक या आर्थिक रूप से थका हुआ होता है। इस पर बात न करने से एक को लगता है कि सामने वाला कोशिश नहीं कर रहा, और दूसरे को लगता है कि उस पर दबाव डाला जा रहा है। बजट और एनर्जी पर ईमानदारी से बात करना रिश्ते में सम्मान लाता है।
● प्यार जताने का तरीका समझना: किसी के लिए प्यार शब्दों में होता है, किसी के लिए समय में, किसी के लिए छोटे कामों में। वैलेंटाइन डे से पहले यह समझना बहुत मदद करता है कि सामने वाला किस तरह प्यार महसूस करता है। कई बार बड़ा सरप्राइज भी खाली लगता है, अगर वह सही भाषा में न हो।
सलाह- वैलेंटाइन डे से पहले होने वाली यह एक बातचीत रिश्ते को भारी होने से बचा सकती है। यह बातचीत प्यार को कम नहीं करती, बल्कि उसे सच्चा बनाती है। जब उम्मीदें साफ होती हैं, तो सेलिब्रेशन दबाव नहीं, खुशी बन जाती है। आखिर में, वैलेंटाइन डे सिर्फ एक दिन है। लेकिन उससे पहले की ईमानदारी, समझ और बातचीत ही तय करती है कि वह दिन रिश्ते को जोड़ता है या थकाता है।
The articles, news features, interviews, quotes, and media content displayed on this page are the property of their respective publishers and media houses. All such materials have been sourced from publicly available online platforms where our name, views, or contributions have been referenced, quoted, or featured.
Gateway of Healing / Dr. Chandni Tugnait / Others (as applicable) does not claim ownership over any external media content reproduced or linked here. The purpose of displaying these articles is solely for informational use, record-keeping, and to acknowledge media mentions related to our work.
Full credit for authorship, editorial content, and intellectual property rights belongs to the original publishers, journalists, and media organizations.
If any publisher or rights holder wishes to request modification, updated attribution, or removal of any content featured on this website, they may contact us at
info@gatewayofhealing.com,
and we will take appropriate action promptly.
Read the Article on Author's webpage - CLICK HERE