अक्सर आपने देखा होगा कि गर्मियों में लोग ठंडे पानी से नहाना पसंद करते हैं और सर्दियों में गर्म पानी से। लेकिन अगर सर्दियों में ठंडे पानी से नहाया जाए तो क्या होगा। बता दें कि सर्दियों में ठंडे पानी से नहाना भी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। लेकिन इससे पहले कुछ सावधानियों को बरतना जरूरी है। किसी भी चीज की अति सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकती है। ऐसे में सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि सर्दियों में ठंडे पानी से क्यों स्नान करना चाहिए। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि सर्दियों में ठंडे पानी से स्नान करने के फायदे और नुकसान क्या हैं। साथ ही जरूरी सावधानियों के बारे में भी जानेंगे। इसके लिए हमने गेटवे ऑफ हीलिंग साइकोथेरेपिस्ट डॉ. चांदनी (Dr. Chandni Tugnait, M.D (A.M.) Psychotherapist, Lifestyle Coach & Healer) से भी बात की है। पढ़ते हैं आगे…

cold_bath_inside

1 – त्वचा के लिए उपयोगी

सर्दियों में यदि ठंडे पानी से नहाने से त्वचा में निखार आ सकता है। इससे ना केवल त्वचा को स्वस्थ बनाया जा सकता है बल्कि इस पानी में नहाने से त्वचा शुष्क भी नहीं होती हैं। सर्दियों में अकसर लोग रूखी त्वचा की समस्या से परेशान रहते हैं। ऐसे में इस समस्या को दूर करने के लिए ठंडे पानी से नeहान एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। सर्दियों में ठंडे पानी के इस्तेमाल से त्वचा के छिद्रों को सील किया जा सकता है, जिससे बाहर मौजूद गंदगी को त्वचा के अंदर प्रवेश करने से रोका जा सकता है।

2 – बालों के लिए उपयोगी

बता दें कि ठंडे पानी से नहाने से बालों को भी घना और चमकदार बनाया जा सकता है। बता दें कि ठंडे पानी से नहाने से बालों के रोम को बड़ा होने से रोका जा सकता है, जिससे बाल ना केवल चमकदार बन सकते हैं बल्कि उन्हें मजबूत और स्वस्थ बनाया जा सकता है। सर्दियों में अगर ठंडे पानी से नहाया जाए तो बालों को टूटने से भी रोका जा सकता है।

3 – मांसपेशियों के दर्द को दूर करने में मददगार

सर्दियों में मांसपेशियों के दर्द को कम करने में ठंडा पानी आपके बेहद काम आ सकता है। अकसर आपने देखा होगा कि किसी के चोट लगने पर या घाव लगने पर डॉक्टर बर्फ लगाने की सलाह देते हैं। वहीं जिम से आने के बाद जब लोगों को पसीना आता है तब भी ट्रेनर ठंडे पानी से स्नान करने की सलाह देते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि ठंडे पानी के इस्तेमाल से मांसपेशियों के दर्द से राहत मिल सकती है। हालांकि इससे शुरुआत में मांसपेशियों में सुन्नपन महसूस हो सकता है लेकिन थोड़ी देर बाद मांसपेशियों को आराम भी मिलेगा।

सर्दियों में ठंडे पानी से नहाने के नुकसान और सावधानियां

1 – सर्दियों के मौसम में ठंडे पानी से नहाने हर किसी के लिए सही नहीं होता है। खासकर उन लोगों के लिए जिन लोगों को इम्यूनिटी कमजोर होती है ऐसे में उन लोगों को सर्दियों में ठंडे पानी से नहाने से पहले डॉक्टर की सलाह लेनी जरूरी है।
2 – इससे अलग यदि आपको बुखार या कोई संक्रमण है तब भी ठंडे पानी  के स्नान से बचें।

3 –  सर्दियों में यदि आपको सीजनल एलर्जी हो गई है तोऐसे में ठंडे पानी से स्नान करने से पहले एक बार एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

4 – यदि आप सर्दी में तेज धूप के आगे बैठे हैं तो ऐसे में धूप से उठकर ठंडे पानी से स्नान ना करें।

इसे भी पढ़ें- शरीर के इन 3 अंगों की न करें रोज सफाई, जानें नहाते समय किन अंगों को रोज साफ करना है जरूरी

नोट – ऊपर बताए गए बिंदुओं से पता चलता है कि ठंडे पानी से नहाने से सेहत को कई फायदे हो सकते हैं। लेकिन इसके कुछ नुकसान भी हैं। ऐसे में सर्दियों में ठंडे पानी से नहाने से पहले जरूरी सावधानियों के बारे में जानना जरूरी है। व्यक्ति को यदि कोई समस्या है तो ठंडे पानी से स्नान करने से पहले एक बार एक्सपर्ट की सलाह लें।

इस लेख में फोटोज़ Freepik और Pixabay से ली गई हैं।

The articles, news features, interviews, quotes, and media content displayed on this page are the property of their respective publishers and media houses. All such materials have been sourced from publicly available online platforms where our name, views, or contributions have been referenced, quoted, or featured.

Gateway of Healing / Dr. Chandni Tugnait / Others (as applicable) does not claim ownership over any external media content reproduced or linked here. The purpose of displaying these articles is solely for informational use, record-keeping, and to acknowledge media mentions related to our work.

Full credit for authorship, editorial content, and intellectual property rights belongs to the original publishers, journalists, and media organizations.

If any publisher or rights holder wishes to request modification, updated attribution, or removal of any content featured on this website, they may contact us at info@gatewayofhealing.com, and we will take appropriate action promptly.

Read the Article on Author's webpage - CLICK HERE

    Leave a comment

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share.

    Comments are closed.

    Exit mobile version