बच्चे के बोलने के तरीके पर रिसर्च क्या कहती है?
स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के हालिया अध्धयन से सामने आया कि बच्चों की बातों के विषय से ज्यादा उनके बोलने का स्टाइल मायने रखता था। इसका मतलब यह है कि बच्चे अपने वाक्य किस तरह बना रहे थे जैसे कि और, को और लेकिन जैसे छोटे कनेक्टर शब्दों का उपयोग करना। अगर बच्चों की भाषा और वाक्य-संरचना से जुड़े ये संकेत लंबे समय तक बने रहें, तो यह भविष्य में उनके मानसिक स्वास्थ्य में आने वाली गंभीर दिक्कतों की ओर इशारा करते हैं। बता दें कि यह रिसर्च 9 से 13 वर्ष की आयु के 200 से अधिक बच्चों पर किया गया है।बच्चों की बातों से कैसे चलता है मानसिक स्थिति का पता?
जब बच्चे खेलते-कूदते या आपस में बात करते हैं, तो वे अपनी दुनिया के बारे में बहुत कुछ अनजाने में ही कह जाते हैं। अगर कोई बच्चा बहुत अधिक नकारात्मक बातें करता है, खुद को लेकर हीन भावना रखता है या बात-बात पर अत्यधिक डर और चिंता जाहिर करता है, तो यह उसके भीतर चल रहे मानसिक उथल-पुथल का संकेत हो सकता है।नेगेटिव और पॉजिटिव बातों का असर
बच्चों की बातचीत में इस्तेमाल होने वाले शब्द उनके मानसिक स्वास्थ्य का आईना होते हैं। यदि बच्चा लगातार निराशाजनक बातें बोलता है, जैसे “मैं कुछ नहीं कर सकता” या “मुझसे कोई प्यार नहीं करता”, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। इस तरह की बातचीत भविष्य में डिप्रेशन या एंग्जायटी जैसी समस्याओं का संकेत हो सकते हैं।बच्चों की मेंटल हेल्थ को बेहतर बनाने के लिए क्या करें?
बच्चों की मेंटल हेल्थ को बेहतर बनाने और उनके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए यह बहुत जरूरी है कि माता-पिता उनकी बातों को ध्यान से सुनें। अक्सर बड़े बच्चों की बातों को बचकानी समझकर टाल देते हैं, जिससे बच्चे अपनी भावनाएं अपने तक ही सीमित रखने लगते हैं और अंदर ही घुटने लगते हैं।The articles, news features, interviews, quotes, and media content displayed on this page are the property of their respective publishers and media houses. All such materials have been sourced from publicly available online platforms where our name, views, or contributions have been referenced, quoted, or featured.
Gateway of Healing / Dr. Chandni Tugnait / Others (as applicable) does not claim ownership over any external media content reproduced or linked here. The purpose of displaying these articles is solely for informational use, record-keeping, and to acknowledge media mentions related to our work.
Full credit for authorship, editorial content, and intellectual property rights belongs to the original publishers, journalists, and media organizations.
If any publisher or rights holder wishes to request modification, updated attribution, or removal of any content featured on this website, they may contact us at info@gatewayofhealing.com, and we will take appropriate action promptly.
Read the Article on Author's webpage - CLICK HERE
