रिश्ते में पर्सनल स्पेस क्यों जरूरी है
हर इंसान सिर्फ पार्टनर नहीं होता। उसकी अपनी भी एक अलग पहचान, अपने शौक, अपने दोस्त, अपने सपने और अपने विचार होते हैं। जब प्यार में पर्सनल स्पेस नहीं होता, तो व्यक्ति खुद को खोने लगता है। वह वही बनने लगता है जो रिश्ता उससे चाहता है। लेकिन लंबे समय में यह असंतोष और चिड़चिड़ेपन को जन्म देता है। पर्सनल स्पेस व्यक्ति को खुद से जुड़े रहने में मदद करता है, जिससे वह रिश्ते में भी बेहतर तरीके से मौजूद रह पाता है।भरोसा और स्पेस का गहरा रिश्ता
पर्सनल स्पेस का सबसे बड़ा आधार भरोसा होता है। जब भरोसा होता है, तो बार-बार चेक करने, सवाल पूछने या कंट्रोल करने की ज़रूरत नहीं पड़ती। भरोसे वाले रिश्तों में यह डर नहीं होता कि सामने वाला दूर हो जाएगा। बल्कि यह विश्वास होता है कि स्पेस देने से रिश्ता कमजोर नहीं होगा। जहां भरोसा कम होता है, वहां स्पेस को खतरे की तरह देखा जाता है।स्पेस मांगना स्वार्थ नहीं है
कई लोग पर्सनल स्पेस इसलिए नहीं मांग पाते, क्योंकि उन्हें डर होता है कि सामने वाला बुरा मान जाएगा। उन्हें लगता है कि यह स्वार्थी या असंवेदनशील कहलाएगा। लेकिन स्पेस मांगना स्वार्थ नहीं है। यह ईमानदारी है। यह बताता है कि आप खुद को समझते हैं और रिश्ते को बोझ नहीं बनने देना चाहते। जो रिश्ता स्पेस को समझ सकता है, वही लंबे समय तक स्वस्थ रह सकता है।स्पेस से रिश्ता कैसे मजबूत होता है
जब रिश्ते में पर्सनल स्पेस होता है, तो साथ बिताया गया समय ज्यादा अर्थपूर्ण हो जाता है। लोग मजबूरी में नहीं, खुशी से एक-दूसरे के पास आते हैं। बातचीत में ताजगी रहती है और शिकायतें कम होती हैं। स्पेस रिश्ते में सांस लेने की जगह देता है, जहां प्यार दबता नहीं, बल्कि फैलता है।सलाह
डॉ. चांदनी कहती हैं कि प्यार में पर्सनल स्पेस का मतलब दूर जाना नहीं है, बल्कि सही दूरी बनाना है। ऐसी दूरी जहां दोनों खुद भी रह सकें और साथ भी। स्वस्थ प्यार वह होता है जहां आप एक-दूसरे से जुड़े भी हों और खुद से भी। पर्सनल स्पेस का सम्मान करना दरअसल प्यार को आजाद करना है। और जो प्यार आजाद होता है, वही सबसे गहरा और सच्चा होता है।The articles, news features, interviews, quotes, and media content displayed on this page are the property of their respective publishers and media houses. All such materials have been sourced from publicly available online platforms where our name, views, or contributions have been referenced, quoted, or featured.
Gateway of Healing / Dr. Chandni Tugnait / Others (as applicable) does not claim ownership over any external media content reproduced or linked here. The purpose of displaying these articles is solely for informational use, record-keeping, and to acknowledge media mentions related to our work.
Full credit for authorship, editorial content, and intellectual property rights belongs to the original publishers, journalists, and media organizations.
If any publisher or rights holder wishes to request modification, updated attribution, or removal of any content featured on this website, they may contact us at info@gatewayofhealing.com, and we will take appropriate action promptly.
Read the Article on Author's webpage - CLICK HERE
